भादरा: भादरा क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए आवेदन 30 नवंबर तक, किसानों के लिए ड्रिप या फव्वारा सिस्टम लेना अनिवार्य
भादरा क्षेत्र की बीबीपुर, चनान, रसलाना व सिद्धमुख वितरिका नहरों के किसानों से डिग्गी निर्माण के लिए 30 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन में महिला, एससी, एसटी व सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। ड्रिप या फव्वारा सिस्टम लेना अनिवार्य है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज जमा कराने होंगे।