जमुई: IMA की हड़ताल पर सभी प्राइवेट क्लिनिक में पसरा रहा सन्नाटा, बैठक कर IMA ने क्लिनिक सील मामले में जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026 सदर अस्पताल में दो प्रसूता की मौत से जुड़े मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं रहने का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए डॉ. शालिनी सिंह के क्लिनिक को सील किए जाने का मामला गहराता जा रहा है। क्लीनिक सील की कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार की शाम 5:00 बजे के बाद तक सभी प्राइवेट हास्पिट, क्लिनिक व नर्सिंग होम को बंद रहा।