गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन से की जा रही है निगरानी,19 अप्रैल को होना है मतदान।
गया जिले में शांतिपूर्ण,स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर गया जिला प्रशासन अलर्ट है। मतदान के सभी संबंधित सभी कार्य पूरी कर ली गई है।।19 अप्रैल को मतदान होना है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के मतदान केंद्र और अन्य सड़क मार्गों पर अर्धसैनिक बलों के द्वारा एरिया डॉमिनेशन की जा रही है।