भारत भारती ट्राईसिटी, श्री गोपाल गोधाम गौशाला जीरकपुर तथा लोकहित सेवा समिति द्वारा श्री गोपाल गोधाम गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव एवं लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को समर्पित एक भारत - श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सफल गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा भारत भारती के जीरकपुर नगर संयोजक जे. आर शर्मा ने बताया है कि इस अवसर पर पंचकुला के मेयर श्याम लाल बंसल मुख्यतिथि रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला मोहाली के माननीय संघचालक अश्वनी जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम में डेराबस्सी हल्के के पूर्व विधायक एन. के शर्मा, भारत भारती के क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल, भारत भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित, राष्ट्र सेविका समिति की पंजाब एवं हरियाणा प्रान्त की प्रचार प्रमुख तमन्ना शर्मा, गंगा समग्र के हरियाणा प्रान्त संयोजक सतपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि तथा डेराबस्सी हल्के के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गाँधी एवं भारत भारती के हरियाणा प्रभारी योगेश अग्रवाल विशेष अतिथि रहे. गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथियों सहित करीब 2500 महिलाओं एवं पुरुषों ने गौशाला गोधाम पहुंचकर गौ पूजन तथा गौ माताओं की सेवा का लाभ उठाया. लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को समर्पित एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर गोष्ठी पर बोलते हुए मुख्य वक्ता रोशन लाल अग्रवाल सहित सभी वक्ताओं ने लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश की आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में शामिल करवाकर सराहनीय कार्य किया है, लेकिन आजादी के बाद लम्बे समय तक सत्तारूढ़ सरकार ने उन्हें वह सम्मान प्रदान नहीं किया, जिसके वे हकदार थे. अब मौजूदा सरकार ने उन्हें न केवल भारत रतन का सम्मान देकर उनकी योग्यता को पहचान प्रदान करते हुए गुजरात के केवड़िया में उनका स्मारक भी स्थापित करने का कार्य किया है. वक्ताओं ने गौ माता की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया कि भारतीय देशी गाय के दूध, दही तथा गौ मूत्र से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी सहित अनेक त्वचा रोगों से भी निदान के प्रमाण मिले हैँ. इसलिये सनातन धर्मी लोग गौ माता को परिवार का सदस्य जैसा मानकर उनका पूजन करने में विश्वास करते हैँ. गंगा समग्र प्रदेश संयोजक सतपाल शर्मा ने भी बताया कि जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता है. बढ़ते जल प्रदुषण के कारण भयंकर बीमारियां फैल रही है. इसलिये हमें गंगा नदी सहित सभी जल तीर्थ को साफ - सुथरा बनाने का एक अभियान चलाना चाहिए. गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान गौशाला में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चाय पकौड़ों तथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल भोजन प्रसाद का भंडारा लगाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल, सतीश भारद्वाज, जनक राज शर्मा, बलवीर राजपूत, रजनी कपूर, भावना चौधरी, बलबीर कृष्ण गर्ग, परमिंदर शर्मा, वी. एन शर्मा, विजय गर्ग, संजीव चौधरी तथा सतीश जिंदल का सराहनीय योगदान रहा !!
(राकेश गांधी की रिपोर्ट)