बिंदकी: बिंदकी के रामलीला मैदान का सीओ व तहसीलदार ने निरीक्षण किया, 18 से 22 अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव की बैठक की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पांच दिवसीय बिंदकी दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह की मौजूदगी में सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने मेला मैदान का निरीक्षण किया और बैठक कर आवश्यक विचार विमर्श किया।