पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना जंक्शन पर कड़ी सुरक्षा, यात्रियों के बैगों की हो रही स्कैनिंग
ऑपरेशन सिंदूर और देशभर में अलर्ट के बाद पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह 11 बजे से ही पटना जंक्शन में प्रवेश करने वाले हर यात्री के बैग की स्कैनिंग अनिवार्य कर दी गई है। आरपीएफ द्वारा विशेष बल तैनात किए गए हैं और भीड़ को स्टेशन परिसर में इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है।