पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई, डॉग स्क्वायड की टीम चेकिंग कर रही है
भारत के द्वारा पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाने के बाद अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से पटना के सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल नजर आई। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। डॉग स्क्वायड की टीम एक-एक कर वाहनों से लेकर लोगों के समान तक की तलाशी ले रही थी।