पटना ग्रामीण: हनुमान घाट के पास से हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट के पास से मंगलवार को एक व्यक्ति को एक पिस्टल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले की जानकारी आलमगंज थाना अध्यक्ष ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि आलमगंज थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हनुमान घाट के पास हथियार के साथ मौजूद है।