पटना ग्रामीण: सीएम हाउस के बाहर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद, जदयू कार्यालय में मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट की जानकारी दी
BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थी सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे थे जहां अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई गई। वहीं जदयू कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे मामले को लेकर जानकारी देते हुए मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले भी सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि इस मामले में विभाग ने BPSC को चिट्ठी लिखी है।