पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 उड़ानें रद्द
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से चार फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। भुवनेश्वर और चंडीगढ़ से आने वाली इंडिगो की दो उड़ानें (6E 6485, 6E 6394) और भुवनेश्वर व गाजियाबाद जाने वाली दो उड़ानें (6E 6394, IX 1591) रद्द कर दी गई हैं। दोपहर 3 बजे पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने ये जानकारी दी।