सागर नगर: जन्मदिन मनाने राजघाट बांध गए युवक की डूबने से हुई मौत का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सागर के कैंट निवासी विवेक यादव उम्र 18 साल शुक्रवार जन्मदिन पर राजघाट बांध घूमने गया था जहां बाँध में डूबने से मौत हो गई थी। SDERF टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया था।वहीं आज शनिवार शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया। मामले में अब परिजनों ने हत्या का संदेह जताया हैं। परिजनों का कहना है कि विवेक के शव पर जगह-जगह चोट के निशान है।