सागर नगर: ऑटो रिक्शा यूनियन ने कहा शहर में बिना तय रूट के चल रही सिटी बस, सिटी बसों के खिलाफ ऑटो रिक्शा यूनियन हड़ताल करेगा
शहर में बिना तय रूट स्टॉपेज पर घंटो खड़ी रहकर यातायात को अवरुद्ध कर रही सिटी बसों के खिलाफ ऑटो रिक्शा यूनियन ने हड़ताल की चेतावनी दी है।इस संबंध में रविवार 28 जुलाई को दोपहर 12:00 से पुराने सरकारी बस स्टैंड पर ऑटो चालकों की बैठक रखी गई है। जिसमें आंदोलन की रणनीति तय होगी। यह जानकारी ऑटो रिक्शा यूनियन जिला अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने दी हैं।