सागर नगर: सागर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण समय पर उपस्थित न होने पर 11 शिक्षकों का एक दिन का वेतन का काटा
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा शास.उ.मा.वि. पथरिया जाट का प्रातः 10ः30 बजे अकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शाला में ताला लगा हुआ पाया गया। 10ः35 बजे विद्यालय में 3 शिक्षक उपस्थित हुये। विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये 10 शिक्षकों का 1 दिन के वेतन काटने का आदेश दिए,शास.उ.मा.वि. चितौरा से अनुपस्थित पाये गये 1 शिक्षक का भी एक दिन का काटा गया।