सागर नगर: शहर में सड़क निर्माण में लेटलतीफी के चलते लैंडमार्क विक्ट्री वन जेवी कंपनी को मिला अंतिम नोटिस
लेट लतीफ और मनमानी काम के लिए पहचान बन चुकी लैंडमार्क विक्ट्री वन जेवी कंपनी पर आखिरकार स्मार्ट सिटी प्रबंधन को तेवर सख़्त करने पड़े। लैंडमार्क के मनमानी काम की शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से महापौर संगीता तिवारी ने करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की थी इस पर मंत्री ने गंभीरता दिखाई तो स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने अंतिम नोटिस जारी किया हैं।