पटना ग्रामीण: बाइपास थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचला, गंभीर हालत में NMCH में भर्ती
मंगलवार की देर रात 11.30 बजे बाइपास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शिकारपुर आरओबी पुल के पास की है। बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवकों की पहचान कर ली गई है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।