पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का उद्घाटन किया, सभी हिस्सों का लिया जाएगा जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिथिशाला के सभी हिस्सों का जायजा भी लिया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ हीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी मौजूद रहे।