हमीरपुर: सुरौली बुजुर्ग में खेत के बंटवारे को लेकर छोटे भाई को बड़े भाई ने पिता व पत्नी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल
सुरौली बुजुर्ग निवासी कल्लू ने बताया कि बड़ा भाई रामबरन खेत का बंटवारा नहीं कर रहा है। बुधवार को जब उसने बंटवारे के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसका पक्ष पिता सुखदेव तथा रामबरन की पत्नी रामा ने भी दिया और कहने लगे कोई बंटवारा नहीं होगा। इसी बीच रामबरन ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वारकर लहुलुहान कर दिया।