हमीरपुर: इंगोहटा के पास एक्सीलेंट महाविद्यालय से कंप्यूटर, फ्रिज आदि चोरी, प्रबंधक के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
ग्राम इंगोहटा के समीप संचालित एक्सीलेंट महाविद्यालय से चोरों ने टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिये। चौकीदार की सूचना पर महाविद्यालय के प्रबंधक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर शहर के थाना रेल बाजार के मोहल्ला फूलगंज निवासी वाजिद हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी का एक महाविद्यालय इंगोहटा गांव के समीप संचालित है।