हमीरपुर: मिश्रीपुर में झांडियों में छिपे दो बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की पांच बाइकें हुई बरामद
मिश्रीपुर गांव के त्रिसरा देव मंदिर के समीप झांडियो में छिपे दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच चोरी की बाइक बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में कानपुर नगर में मुकदमा दर्ज है।कुरारा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर के त्रिसरा देव मंदिर के पीछे झाड़ियों में छिपे बाइक चोरों को पांच बाइकों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया