हमीरपुर: कांशीराम कॉलोनी में चोरी का खुलासा ना होने से यमुना नदी के पुल पर छलांग लगाने पहुंचा युवक, पुलिस ने समझाकर बचाया
चोरी की घटना के खुलासे को लेकर सोमवार से कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में आमरण अनशन पर बैठी महिला की देर रात हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह हुआ तो महिला का पुत्र पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर यमुना नदी के पुल से छलांग लगाने पहुंच गया। मरम्मत को लगाए गए झूले में बैठकर वीडियो बनाकर वायरल किया तो हड़कंप मच गया