हमीरपुर: हमीरपुर में डीआईजी ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण दी हिदायत, यातायात कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ
चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यातायात कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। शाम को उन्होंने शहर में पैदल गस्त करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा। शुक्रवार को वह जनपद के किसी एक थाने का निरीक्षण करने के बाद बांदा वापस लौट जाएंगे।