बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, बदमाशों ने मारपीट कर चलाई गोली,
डबरा। बच्चों से भरी स्कूल बस को रोककर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ड्राइवर को नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट करते हुए कथित रूप से अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार एवं पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्विफ्ट कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।