चार शहर के नाके पर सुबह से बीच सड़क खड़ी कार, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल,
ग्वालियर। चार शहर के नाके पर एक कार सुबह से बीच सड़क खड़ी होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार को बीच रास्ते में कौन खड़ा कर गया, इसकी जानकारी नहीं है।
कार के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। लोगों का आरोप है कि मौके पर न तो पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था नजर आ रही है और न ही पुलिसकर्मी, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।