निज़ामाबाद: बीती रात जगदीशपुर गांव में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई मृतक की पहचान पूर्व प्रधान बागेश्वर यादव के पौत्र और इंद्रेश यादव के पुत्र श्रेयांस यादव के रूप में हुई है हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।