रिविलगंज: रिवीलगंज में महिला से 16,500 रुपए की ठगी, कागज का बंडल थमाकर हुए फरार
रिवील गंज बाजार में दो अज्ञात युवकों ने एक अधेड़ महिला से 16,500 की ठगी कर फरार हो गए। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार लोहा टोला निवासी महिला बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने थैले में ₹ 3 लाख होने का झांसा देकर बैंक में जमा करने की बात कही और कुछ देर के लिए महिला से रुपए मांग लिए और अपना थैला महिला को दे दिए पैसा लेकर फरार हो गए।