शिवहर: नगर थाना के मुख्य द्वार से लेकर राजस्थान चौक तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हटाया गया जाम
नगर थाना के मुख्य द्वार से लेकर राजस्थान चौक तक भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. इस भीषण जाम में सैकड़ो वाहन फसे रहे. एक तो जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. वहीं दूसरी ओर भीषण जाम में फंसे यात्रियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर जाम को हटाकर आवागमन बहाल करवाया है।