शिवहर: जिला पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना जिले से ₹10 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसपी अनंत कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना जिला से एक अपराधी लक्ष्मी साह को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया है की लक्ष्मी साह के ऊपर तरियानी थाना में कांड संख्या 297/22 दर्ज है. जिस पर धारा 302/34 व आर्म्स एक्ट लगाया गया है. जिस पर पुलिस ने दस हजार रुपया का इनाम की घोषणा किया था. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।