शिवहर: एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ ने सभी थाना अध्यक्षों के साथ की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि आज सभी थाना अध्यक्ष के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई है. जिसमें सभी को निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर लंबित कांड को जल्द से जल्द निष्पादित करें. साथ में कहा गया कि फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करे. जेल से बाहर निकले हुए अपराधियों के हर गतिविधि पर नजर रखे. माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दी है।