शिवहर: शहर के जीरो माइल चौक से लेकर जिला गेट तक बिजली के तार बदलने का कार्य किया गया शुरू
शिवहर शहर के जीरो माइल चौक से लेकर जिला गेट तक पिछले एक माह से बिजली के तार जर्जर हो गया था. लगातार टूट कर गिर रहे थे. जिससे हमेशा खतरा बना रहता था. इसके बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता छबीला प्रसाद के निर्देश पर जीरो माइल चौक से लेकर जिला गेट तक बिजली के तार बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है. दो दिन के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है।