इंदरगढ़: ग्राम बस्तूरी में पटवारी से अभद्रता व मारपीट का मामला दर्ज
* *सेवढ़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम बस्तूरी में पदस्थ पटवारी अभय दिलीप यादव के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पटवारी ने मंगलवार बताया कि वह 28 सितंबर को तहसील कार्यालय में ओला प्रभावित किसानों की राशि वितरण का कार्य कर रहे थे, तभी गांव के ही सत्येंद्र शर्मा पुत्र कैलाश नारायण शर्मा ने गाली गलौज मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है