कांके: डीएवी गांधीनगर के स्पोर्ट्स टीचर पर बच्चों को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप, गोंदा थाना में शिकायत दर्ज
Kanke, Ranchi | Jul 24, 2024 कांके स्थित डीएवी गांधीनगर के स्पोर्ट्स टीचर पर बच्चों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि बोकारो में आयोजित अंतर विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर टीचर ने छोटे-छोटे करीब 12 बच्चों को डंडे और बेल्ट से पीटा है। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने गोंदा थाना में स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।