कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने कहा यह बजट मोदी सरकार को बचाने वाला
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार को बचाने वाला है। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि खास लोगों के लिए है। इसे प्रधानमंत्री की कुर्सी या सत्ता बचाओ योजना के तहत लाया गया है।