कांके: रांची स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, बैठक में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद
Kanke, Ranchi | Jul 24, 2024 रांची स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधायकों के साथ चर्चा होगी। वहीं इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसपर भी चर्चा की जाएगी।