डिंडौरी जिला भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश बजट को लेकर रविवार दोपहर 2:00 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित हुई जहां शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने मध्य प्रदेश बजट को सर्व जनकल्याणकारी सर्वव्यापी बताया । दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मध्य प्रदेश बजट को स्थानीय युवाओं को नई संभावनाएं देने पलायन रोकने और समावेशी विकास की सोच वाला बजट बताया।