लखीसराय: किछल रेलवे पुल के नीचे से ढाई वर्षीय अज्ञात बालक गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया
लखीसराय। शहर के किऊल रेलवे पुल के नीचे से एक ढाई वर्षीय अज्ञात बालक को गंभीर हालत में शनिवार की सुबह लगभग 8:15 बजे सदर अस्पताल लाया गया।बताया जाता है कि किसी धारदार हथियार से बालक पर हमला कर उसे घायल किया गया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।