नावानगर: नावानगर बाजार में दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में हड़कंप, सड़क जाम कर जताया आक्रोश
नावानगर बाजार में गुरुवार देर रात दो किराना दुकानों में हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप दुकानदारों ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डुमरांव–बिक्रमगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मुख्य बाजार स्थित छट्ठू चौरसिया और शमशेर की किराना दुकानों को निशाना बनाया।