बक्सर: बक्सर स्थित सीटी पैलेस में भाजपा ने की बैठक, सदस्यता अभियान की समीक्षा की
Buxar, Buxar | Oct 3, 2024 गुरूवार को दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला इकाई की जिला सदस्यता समीक्षा बैठक बक्सर सीटी पैलेस ज्योति चौक में हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन का कार्य मनोज पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष ने किया। बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा के शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी शम्भू सिद्धार्थ उपस्थित रहे।