बक्सर: शारदीय नवरात्र पर पुलिस लाइन महदह स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा धाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Buxar, Buxar | Oct 3, 2024 महदह पुलिस लाइन स्थित प्रसिद्ध मां नवदुर्गा कालरात्रि मंदिर से नवरात्र के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकली गई। सुबह 7 बजे से हीं श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। लगभग 1000 महिला पुरुष श्रद्धालु ने माथे पर कलश ले यात्रा में शामिल हुए कलश यात्रा मंदिर के महंत द्वारिका दास जी महाराज के नेतृत्व में निकली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया।