चम्पापुल के पास मथुरापुर स्थित मेहिं आश्रम में सोमवार को करीब दो बजे से दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संतों के प्रवचनों को आत्मसात किया। संतों ने महर्षि मेंही के सिद्धांतों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।