नगर थाना क्षेत्र में पिकअप से 800 लीटर अवैध सिरप बरामद, एक गिरफ्तार
हाजीपुर। वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदे करीब 800 लीटर अवैध सिरप बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदर्श कुमार, पिता स्व. गौतम प्रसाद, निवासी मिल्कीपुर छोटकी अकौना, थाना घोसी, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच एवं कार्रवाई के दौरान पिकअप पर लदे अवैध सिरप को पकड़ा गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
वैशाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
#VaishaliPolice #Vaishali #OperationNilkanth #Hajipur #NagarThana #BiharPolice #BiharNews #VaishaliNews #HajipurNews #PoliceAction #CrimeNews #IllegalSyrup #YoungIndiaNews