बोचहां: हत्या थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शान्ति समिती की बैठक, सभी रहे मौजूद।
हत्था थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष शशिरंजन की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम व तजिया जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दारोगा सतीश कुमार, मो. उबैद, राजेंद्र सहनी मौजूद रहें।