बोचहां: सकरा के बरियापुर थाना क्षेत्र के डीह गौरीहार में पोखर में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की हुईं मौत।
थाना क्षेत्र के डीह गौरिहर वार्ड 2 में पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गईं। मृतक की पहचान डीह गौरीहार के मोहम्मद शाहनवाज 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अदनान के रूप में हुई हैं। परिजनों ने बताया की घर के बगल में एक पोखर में स्नान करने कुछ बच्चों के साथ गया था। वही गहरे पानी में जानें के कारण उसकी मौत हो गई।