रंगरा चौक: संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटी परबत्ता निवासी सुनिल कुमार (पिता- रामस्वरूप मंडल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कलबलिया क्षेत्र से हिरासत में लिया। मामले में रंगरा थाना द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।