बांगरमऊ: उन्नाव में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली
उन्नाव के एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने दीपावली के मौके पर अपनी पत्नी और परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच त्योहार की खुशियां बांटी। उन्होंने बुजुर्गों को शॉल, मिठाइयां और दीपक भेंट किए तथा साथ में भोजन भी किया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम पारिवारिक और भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।