बलरामपुर: कोतवाली देहात में छोटका गैंजहवा निवासी व्यक्ति ने जमीनी विवाद में विपक्षी पर मारपीट का दर्ज कराया केस
1 अप्रैल मंगलवार दोपहर 2 बजे थाना प्रभारी कोतवाली देहात द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की छोटका गैंजहवा निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि अपनी जमीन पर वह जानवर बांधता था जिस पर जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी तीन लोगों द्वारा उसे व उसकी पत्नी को लाठी डंडे से मारा है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।