लखीसराय। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लखीसराय नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आम लोगों के लिए पयाऊ (पीने के पानी की व्यवस्था) की गई है। इस पहल से खासकर राहगीरों और यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।शुक्रवार की दोपहर 12:55 पर शहर के कई स्थानों पर पयाऊ संचालित होते हुए देखे गए।