जीरन: ग्राम चिताखेड़ा में खसरा, ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री का काम पूरा
Jiran, Neemuch | Nov 23, 2024 शनिवार को शाम 6:00 बजे जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम डॉ. ममता खेड़े के नेतृत्व में ग्राम चीताखेड़ा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को राजस्व महाअभियान की जानकारी देकर, खसरा, ई-केवायसी, फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्य राजस्व अमले द्वारा शिविर में किया गया।