जीरन: जीरन में 4 साल के बच्चे का अपहरण, महिला ने पिलाई शराब, तांत्रिक क्रिया की आशंका, पुलिस मौके पर पहुंची
Jiran, Neemuch | Nov 14, 2024 जीरन में एक चार वर्षीय मासूम का एक महिला ने अपहरण कर लिया। महिला ने बच्चे को शराब भी पिलाई है। फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। दरअसल जीरन निवासी आराध्य पिता मनीष राठौर उम्र 4 वर्षीय का गांव की ही मांगी बाई नामक महिला ने अपहरण कर लिया। बच्चे को परिजन करीब 2 घंटे तक तलाश करते रहे। तब जाकर बच्चा मिला ।