जीरन: ग्राम चल्दू के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, एक व्यक्ति घायल
Jiran, Neemuch | Nov 21, 2024 गुरुवार को दोपहर 2 बजे करीब ग्राम चल्दू के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, घटना में कार में सवार रवि नामक व्यक्ति घायल हो गया बताया जा रहा है कि कार सवार उदयपुर से इंदौर की ओर जा रहा था इस दौरान कार पलटी खा गई सूचना के बाद मौके पर हरकियाखाल पुलिस चौकी पर पदस्थ जवान पहुंचे और घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया ।