जीरन: खनिज विभाग ने जीरन क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्राले और एक पोकलेन मशीन जब्त की
Jiran, Neemuch | Nov 22, 2024 जिले में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को शाम 7 बजे करीब जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि जीरन क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्राले एवं एक पोकलेन मशीन जप्त की गयी थी, जिसका प्रकरण विवेचना में है ।